नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- सोशल मीडिया पर कई सारे हैक्स वायरल होते रहते हैं। जिनमे से कुछ किचन और कुकिंग से जुड़े भी होते हैं। ये हैक्स कई बार आपकी कुकिंग को आसान भी बनाते हैं तो कुछ कई बार पूरी तरह से काम नहीं करते। इन दिनों एक कुकिंग हैक जो काफी वायरल हो रहा वो है अदरक को तलने से पहले तेल में डालना। काफी सारे इंफ्लूएंसर और हैक्स बताने वाले इस हैक को फॉलो करते दिख रहे और पूड़ी, पकौड़ी या कुछ भी तलने के साथ ही तेल में अदरक को भी डाल दे रहे। अब अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस हैक का क्या काम है तो हम बता रहे कारण।तलते वक्त क्यों डाल रहे तेल में अदरक पूड़ी, फ्राईज या पकौड़ी कुछ भी जब तेल में तला जाता है तो इसके साथ काफी सारे लोग अदरक का छोटा सा टुकड़ा डाल दे रहे और इस टुकड़े को अदरक में ही छोड़ देते हैं और खाने के सारे सामान को तलकर निकाल लेत...