मेरठ, मार्च 3 -- चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हालांकि कार चालक बाल-बाल बच गया। किनोनी निवासी सोविंदर मंगलवार सुबह हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहा था, जैसे ही वह कांवड़ पटरी मार्ग पर पुठखास के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। चालक ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...