मेरठ, मार्च 11 -- बुधवार को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से अज्ञात लोगों ने मारपीट कर करीब 25 हजार की नगदी की लूट कर फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने घटना की तहरीर दी है। मेरठ के बहसूमा क्षेत्र निवासी अंकित पुत्र महावीर मोदीनगर में एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एकत्र करता है। बुधवार को अंकित जानी क्षेत्र के पूठरी गांव में कलेक्शन के लिए आया था। इस दौरान गांव के रास्ते पर दो लोगों ने उससे करीब 25 हजार की नगदी लूट ली। विरोध के चलते अंकित के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने घटना की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.