मेरठ, अप्रैल 18 -- रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में गुरुवार की दोपहर को दुकान के विवाद को लेकर एक पक्ष के दर्जन भर से लोगों ने अनुसूचित जाति के युवक के साथ गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया था। लोगों की भीड़ को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। रोहटा थाने में दी तहरीर में पूठखास गांव निवासी राखी पत्नी मिंटू ने बताया कि उसने गांव निवासी पारस से पांच साल पूर्व एक दुकान खरीदी थी। लेकिन आरोपी पारस अपने रिस्तेदारों से मिलकर दुकान को वापिस कराने के लिए दवाब बना रहा था। जब उन्होंने दुकान को वापिस करने से इंकार कर दिया तो वह दुकान पर अवैध...