पूठखास में युवक पर जानलेवा हमला
मेरठ, अप्रैल 16 -- रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में गुरुवार दोपहर को दुकान का शटर खोल रहे युवक पर पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। बीच बचाव का लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का उपचार कराया। पीड़ित ने आधा दर्जन के खिलाफ तहरीर दी। पूठखास गांव निवासी मिंटू पुत्र भीम ने बताया कि उसने गांव निवासी पारस से पांच साल पूर्व एक दुकान खरीदी थी। दुकान को लेकर मिटूं का पारस के परिवार से विवाद चल रहा था। जिसका मिंटू ने कोर्ट से मुकदमा जीत कर दुकान खोल रहा था। गुरूवार को वह दुकान का शटर खोलने लगा। इसी बीच एक पक्ष से आधा दर्जन लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में मिंटू घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.