पूजे गए पवनपुत्र हनुमान, मंदिरों में हुआ सुंदरकांड का पाठ
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- कुंडा, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को इलाके में पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा के साथ ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया गया। इसके बाद शरबत वितरण संग भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर शाम तक प्रसाद पाते रहे। नई बाजार स्थित संकटमोचन धाम पर बड़े मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ हुआ। हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। समाजसेवा शिक्षक मनीष पांडेय की अगुवाई में शरबत वितरण किया गया। सुबह से शुरू हुआ शरबत वितरण दोपहर बाद तक चलता रहा। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ तो देर रात तक भंडारे में प्रसाद पाते रहे। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में रही बड़े मंगल की धूम समसपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर पर सुबह से ही अभिषेक पांडेय की अगुवाई में राहगीरों के लिए शरबत बांटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.