बगहा, जुलाई 28 -- बगहा, हमारे संवाददाता। वाल्मीकिनगर के चर्चित पूजा हत्याकांड मामले में आरोपी अजय सिंह उर्फ कृष्णा सिंह पर हत्या का दोष मंगलवार को सिद्ध हो गया है। एक अगस्त को इस मामले में न्यायालय में सजा सुनाया जाएगा। यह फैसला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट से सजा सुनाई जाएगी। नये कानून के तहत एक साल के अंदर सुनाया जाने वाला आठवां फैसला है। अपर लोक अभियोजक मन्नु राव ने बताया कि वाल्मीकिनगर कांड संख्या 15/25 में जिला बक्सर के अजय सिंह उर्फ कृष्णा सिंह पर पूजा की हत्या करने का आरोप सिद्ध हो गया है। अरोपी अजय सिंह घटना के समय वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन स्वाभिमान बटालियन के भवन निर्माण के संवेदक का मुंसी के रूप में काम करता था। एपीपी श्री राव ने अदालत में दलील दी कि घटना के समय मृतका और अभियुक्त लगातार मोबाइल ...