पूजा स्थल पर पीपल का पेड़ काटने पर हंगामा, लकड़कट्टों को बनाया बंधक
शाहजहांपुर, मार्च 30 -- तिलहर। पूजा स्थल पर सैकड़ो वर्ष पुराने पीपल के पेड़ के काटने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने पेड़ के काटने आए विशेष समुदाय के लोगों को बंधक बना लिया। सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील ने लोगों को शांत किया इसके बाद पेड़ काटने आए लोग भाग गए। बहादुरगंज मोहल्ले में सैकड़ो वर्ष पुराना पीपल का पेड़ है। मोहल्ले एवं आस पड़ोस के लोग यहां पर प्रतिदिन पूजा पाठ करते हैं और शादी समारोह के कार्यक्रम भी होते हैं। पूजा पाठ के लिए पक्का चबूतरा भी बना हुआ है। रविवार की सुबह विशेष समुदाय के कुछ लोग पीपल का पेड़ काटने के लिए पहुंच गए। इन लोगों ने पीपल की एक मोटी टहनी भी काट दी। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पेड़ काटने वाले लकड़कट्टों को बंधक बना लिया और उनकी मशीन छीन ली।लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.