गढ़वा, अप्रैल 29 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। मकरी गांव के ढेकुलिया टोला में पूजा लेकर दो भाइयों के बीच विवाद सामने आया है। पूजा के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया गया है। उक्त संबंध में स्थानीय भाजपा नेता संजय कुमार यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। भाजपा नेता संजय ने कहा है कि वह मकरी के ढेकुलिया टोला स्थित घर में बने शिव चबूतरा पर नियमित पूजा-अर्चना करते हैं। बुधवार की सुबहभी पूजा कर रहे थे। उसी समय उनका छोटा भाई धनंजय कुमार यादव और उनकी पत्नी शकुन्तला देवी वहां पहुंची। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शंकर जी पर चढ़ाया हुआ जलघड़ी और लोहे के स्टैंड को उठाकर फेंक दिया। दोनों उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में धनंजय ने बताया कि उनपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.