गढ़वा, जुलाई 15 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के धुरकी गांव में पूजा स्थल के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सबसे पहले ग्रामीणों ने धुरकी बाजार से लेकर राजातालाब होते हुए प्रखंड कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला और पुरूष शामिल हुए। झमाझम बारिश के बाद भी प्रदर्शनकारी जुट रहे। उधर सुरक्षा की दृष्टि से एएसआई सुभाष कुमार दलबल के साथ मौजूद थे। अंत में ग्रामीणों की ओर से सीओ को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। ग्रामीणों की मांग थी कि धुरकी के पूजा स्थल भूमि में अलावा सर्वजनिक भूमि का अवैध रूप से वर्ष 1992-93 में हल्का कर्मचारी द्वारा बंदोबस्त किया गया। उसे तत्काल रद्द किया जाए। उसके अलावा पूजा स्थल पुराना खाता 54 प्लॉट 933 रकबा 0.21 डिसमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.