लखीसराय, जनवरी 16 -- चानन, निज संवाददाता। इटौन सहित पूरे इलाके में सरस्वती पूजा के दौरान लां-एंड ऑर्डर कायम रखने एवं पूजा कमेटी के लिए जारी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर गुरुवार को चानन थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रश्मिरथी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा कमेटी के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूजा में किसी प्रकार की खलल न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है। बैठक में पूजा कमेटी के बातों को सुनने के बाद थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूजा पंडाल में महिलाओं की भीड़ को लेकर खास तैयारी की गई है। महिलाओं की भीड़ वाले इलाके में महिला सिपाहियों की तैनाती की जाएगी । पूजा पंडाल में आग से बचाव का समुचित प्रबंध सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.