गाजीपुर, फरवरी 12 -- जमानियां। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान, होली और ईद को लेकर गुरुवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम ज्योति चौरसिया और सीओ अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न धर्मों के पर्व एक के बाद एक मनाए जाएंगे, ऐसे में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे सहित सभी पूजा स्थलों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने को कहा गया है। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.