पूजा सिंघल के पति को भी सिंगापुर जाने की अनुमति
रांची, मई 14 -- रांची, संवाददाता। मनी लाउंड्रिंग के आरोपी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ उनके पति अभिषेक झा को भी अपनी बेटी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति अदालत ने दे दी है। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को दाखिल याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अभिषेक झा को सात दिनों के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति प्रदान की। पूजा सिंघल को 4 मई को अदालत ने अनुमति प्रदान की थी। अदालत में दाखिल याचिका में कहा गया था कि उनकी बेटी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी लार्ज सेरेब्रल आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन से पीड़ित हैं। मेडिकल रिपोर्ट में लगातार दृष्टि कमजोर होने और बार-बार फोकल सीजर आने की बात कही गई है। एम्स और फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने अलग-अलग इलाज की सलाह दी है, जिसके कारण विदेश में विशेषज्ञ परामर्श जरूरी बताया गया। कोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.