पूजा सामग्री की आड़ में शराब का कारोबार, सासाराम में वार्ड पार्षद ही निकला धंधेबाज; दुकान सील
सासाराम, मई 20 -- शराबबंदी वाले बिहार के सासाराम में एक वार्ड पार्षद ही शराब का धंधेबाज निकला है। सासाराम की नगर थाना पुलिस ने शहर की एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की। यह दुकान वार्ड पार्षद की बताई जा रही है। आरोपी फरार है। उसकी दुकान को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद पूजा सामग्री की आड़ में शराब का अवैध कारोबार कर रहा था। दुकान में शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। सासाराम पुलिस ने बुधवार को अंचलाधिकारी के सहयोग से छापेमारी कर 20 कार्टन से अधिक अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की। इस दौरान अंचलाधिकारी की मौजूदगी में दुकान को सील किया गया। शराब कारोबारी वार्ड पार्षद राजेश कुमार उर्फ मंटू गुप्ता मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.