दुमका, मार्च 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के टीन बाजार स्थित शुभम पूजा भंडार में अचानक आग लगने से लाखों की पूजा सामग्री जलकर नष्ट हो गई है। यह घटना सुबह के करीब 5 बजे के आसपास की है। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की दो वाहने मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग पर काबू पाया जा सका। करीब 5 घंटे के बाद फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में सफल हो पाई। दुकान में आग शॉट सर्किट से आग लगने की बात बतायी जा रही है। इस अगलगी में दुकानदार संजय कुमार साह को करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह दुकानदार बुधवार की रात में भी अपनी दुकान निर्धारित समय में बंद कर घर चले गए थे। संयोग से दुकान की लाइट को ऑफ नहीं कर पाए थे। अहले सुबह में मछली कारोबारी ट्रक से मछली को उतरवा रहे थे कि अचानक दुकान के अंदर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.