सासाराम, जनवरी 20 -- नौहट्टा। सरस्वती पूजा को लेकर चुटिया व नौहट्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में लाइसेंस बनवाने तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क करने को कहा गया। मूर्ति विसर्जन को लेकर सोन नद में गहरा पानी की जानकारी ली गयी। कहा डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। अध्यक्षता नौहट्टा में बीडीओ मनोरमा कुमारी व चुटिया में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने किया। मौके पर सीओ मनोज कुमार, जिप सदस्य सुदामा राम, प्रमुख उदय नारायण सिंह, लक्ष्मण उरांव, मुखिया अरूण चौबे, भानू मिश्र, पृथ्वी चौबे, अजीत सिंह, बब्लू पाठक, दारा राम, ददन कुमार, अनामी शरण, धर्मेंद्र दूबे, अनुपय कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.