अलीगढ़, मई 9 -- पूजा शकुन पांडेय की जमानत मंजूर, जल्द होगी रिहाई - 26 सितंबर 2025 की रात को खेरेश्वर चौराहे पर की गई थी शोरूम मालिक अभिषेक की हत्याअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में आरोपी पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय उर्फ अन्नपूर्णा भारती को गैंगस्टर के मुकदमे में भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। माना जा रहा है कि मंगलवार तक पूजा की रिहाई हो जाएगी।26 सितंबर 2025 की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- भोजला हत्याकांड में आरोपी का जमानत अर्जी निरस्त इसमें नामजद अशोक पांडेय को पुलिस ने पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दोनों शूटर पकड़े गए थे। पूजा को भरतपुर से गिरफ्तार किय...