सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- सीतामढ़ी। सरस्वती पूजा एवं आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ आनंद कुमार ने किया। इस दौरान सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर के जानकी स्थान, मेहसौल चौक, कारगिल चौक, नाहर चौक, शंकर चौक, मधुबन, लगमा, विश्वनाथपुर चौक होते हुए समाहरणालय परिसर तक पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख इलाकों में भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने एवं अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.