नई दिल्ली, मार्च 19 -- तांबे के बर्तन आज भी कई घरों में इस्तेमाल होते हैं। खासतौर से पूजा का कलश, घंटी और मूर्तियां आमतौर पर तांबे की होती हैं। शुरुआत में तो तांबे की चीजें काफी चमकती हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद एकदम काली पड़ जाती हैं। इन्हें आप कितना भी रगड़कर साफ कर लो, इनका कालापन हटने का नाम नहीं लेता। जाहिर है ये देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। वैसे भी नवरात्रि शुरू हो गई है, इस दौरान तो आपने मंदिर को साफ किया होगा। लेकिन अगर तांबे की मूर्तियां या बर्तन काले पड़े हुए रह गये हैं, तो ये वायरल हैक ट्राई कर के जरूर देखें। इंस्टाग्राम पर भरत सिसोदिया ने इस ट्रिक को शेयर किया है। कमाल की बात है कि आपकी रसोई में ही सारी चीजें मौजूद हैं, जिनसे तांबा एकदम चमक उठेगा।तांबे को चमकाने का वायरल हैक, क्या-क्या चीजें चाहिए? कॉपर के बर्तन और मूर्त...