नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में चल रही नौवीं एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को तीसरे दिन पुरुष और महिला वर्ग में कुछ खिलाड़ियों ने आसान जीत दर्ज की तो कुछ को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। इससे मुकाबला रोमांचक हो गया। आज के मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी और भारतीय अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जदुमणि सिंह ने आसान जीत दर्ज की, जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और अनुभवी खिलाड़ी अमित पंघाल को आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आयोजकों के मुताबिक महिला वर्ग में हरियाणा की पूजा ने 75-80 किग्रा में चंडीगढ़ की अंजू को 5-0 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की, जबकि जदुमणि ने 50-55 किग्रा में तमिलनाडु के आर पार्थिबन के खिलाफ इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.