चम्पावत, मार्च 29 -- चम्पावत। जिले के टनकपुर क्षेत्र के उचौलीगोठ गांव की होनहार महिला उद्यमी पूजा महर ने अपने परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से सफलता की नई मिसाल कायम की है। देहरादून में आयोजित एक समारोह में पूजा महर को ग्राम्य विकास मंत्री की ओर से उदीयमान उद्यमी लखपति दीदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार सृजन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। पूजा महर जय मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की एक सक्रिय सदस्य हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...