बोकारो, अक्टूबर 3 -- चास, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा और अन्य पर्व-त्योहारों के मद्देनजर बोकारो वन प्रमंडल ने वन्यजीवों से जुड़े प्रतिबंधित उत्पादों की खरीद-बिक्री रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों और पूजा सामग्री की दुकानों के आसपास पोस्टर चिपकाकर लोगों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वन्यजीवों को संरक्षण को किया जागरूकअभियान के विवरण धर्मशाला मोड़ सहित कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में स्पष्ट रूप से अपील की गई है कि पूजा भंडारों में वन्यजीव उत्पाद न बेचें और न ही खरीदें। वन विभाग की ओर से जारी संदेश में हाथा जोड़ी, कस्तूरी, हिरण के सींग, वन्यजीवों की खाल, हाथी दांत, कछुए के कवच तथा अन्य वन्यजीव अंगों से बने उत्पादों के उपयोग और व्यापार से बचने की अपील की गई है।प्रशासनि...