आदित्यपुर, मार्च 16 -- चांडिल,संवाददाता। चांडिल अंतर्गत आसनबनी में सरहुल पूजा प्राकृतिक महोत्सव समिति की ओर से रविवार को सरहुल पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर इष्ट देव जाहेर आयो मरांगबुरु की पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। देर शाम तक नगाड़ा और मांदर की थाप पर महिलाएं थिरकती रही। मौके पर मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि सरहुल प्रकृति को महत्व प्रदान करने वाला ऐसा अनोखा त्योहार है, जिसे मानने के लिए किसी धर्म, समाज, देश या जाति का बंधन नहीं है। मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, गुरुचरण सिंह, मदन मुर्मू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.