प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेरणा पार्क के उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना है और प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनानी है। यह भी पढ़ें- शक्ति केंद्र मजबूत होगा तो बंगाल जैसी जीत मिलने में कठिनाई नहीं : योगीभाजपा सरकार और अपराधियों पर कार्रवाई केशव ने विधायक पूजा पाल का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन अतातायियों की वजह से आपने अपना सुहाग खोया, वो आज मिट्‌टी में मिल गए। अगर सपा की सरकार होती तो वह इन राष्ट्रवादियों की नहीं बल्कि मिट्‌टी में मिल चुके उन आतंकियों की तस्वीर लगाती। कहा कि अब प्र...