मधुबनी, मार्च 28 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के तरडीहा गांव स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर सात दिवसीय रामनवमी समारोह सह मेला का विधिवत उद्घाटन हुआ। फुलपरास के विधायक सह पूर्व मंत्री शीला मंडल, भाजपा के वरीय नेता ज्योति झा, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर आशुतोष कुमार झा तथा बाथ पंचायत के मुखिया सुभाष झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया। इस रामनवमी समारोह में आगत अतिथियों, गांव के प्रवासी एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिथिला की परंपरा के तहत पाग व दोपटा से सम्मानित किया गया। उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सह पूर्व मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के आदर्श व मर्यादाओं से प्रेरणा लेने की सीख देता है। उनका आदर्श समाज में प्रेम, ए...