पूजा-पाठ या अनुष्ठान में पत्नी पति के बाईं ओर ही क्यों बैठती है? जानें इसके पीछे की धार्मिक वजह
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- शादी के मंडप से लेकर घर की पूजा-पाठ तक पत्नी को हमेशा पति के बाईं ओर बैठाया जाता है। कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। हिंदू शास्त्रों में इसके पीछे गहरी धार्मिक और आध्यात्मिक वजह बताई गई है। पत्नी को पति का वामांगी कहा जाता है। यही कारण है कि धार्मिक कार्यों में उसे बाईं ओर स्थान दिया जाता है। यह परंपरा समानता और एक-दूसरे के पूरक होने का प्रतीक मानी जाती है।वामांगी कहने का मुख्य कारण हिंदू धर्म में पत्नी को पति का बायां अंग कहा जाता है। वामांगी होने के कारण पत्नी पति के बाएं अंग की अधिकारी मानी जाती है। इसलिए उसे हमेशा पति के बाईं ओर रहना होता है। यह शब्द केवल नाम नहीं बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में सम्मान और समानता का वैदिक प्रमाण है। दोनों मिलकर एक पूर्ण इकाई बनते हैं। पूजा या अनुष्ठान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.