पूजा-पाठ के बहाने जेवर उड़ाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
महाराजगंज, जून 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुरंदरपुर पुलिस ने पूजा-पाठ व दान-दक्षिणा के बहाने घरों से जेवर व नकदी चुराने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मधुकरपुर महादेवा पुराना पंचायत भवन के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द निवासी अखिलेश पांडेय, शेरा पांडेय व चंदन पांडेय के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक, एक पीली धातु की नथनी व चोरी के जेवर बेचने से मिले 5760 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नेपाल में बेच देते थे चोरी के जेवर पुलिस पूछताछ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.