गोड्डा, जनवरी 23 -- मेहरमा, एक संवाददाता: विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को ले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतिमा बिठाने हेतु तरह-तरह के पूजा पंडालों के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बाहर से आए कलाकारों ने इसे आकर्षक रूप दिया है। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां दर्शायी गई हैं। बैकग्राउंड में पर्दे पर उकेरी पेंटिंग्स जीवंत होने का आभास दिलाती हैं। इसी क्रम में कसबा शिव मंदिर स्थित पंडाल में पहलगाम हमला एवं ऑपरेशन सिंदूर* की कहानी बयां करती झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर एवं अनुज कुमार ठाकुर तथा विनीत कुमार ने बताया कि नवयुवक संघ प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम पर बनी झांकियां दर्शाता है। कहा कि पूजा की सारी तैयारी हो चुकी है।मूर्ति लाई जा चुकी है। पूजा एवं प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.