सीवान, सितम्बर 29 -- सीवान, एक संवाददाता। ऊर्जा विभाग के सीएमडी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यपालक (सीवान) अभियंता यशवंत कुमार व महाराजगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभात सिंह ने बताया कि पखवाड़े की शुरुआत ब्लॉक स्तर पर उपभोक्ता शिकायत निवारण से हुई। इस दौरान बिजली बिल, बिजली सप्लाई, नया कनेक्शन, कृषि कनेक्शन, गलत रीडिंग व खराब मीटर से जुड़ी समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। 26 से 28 सितंबर तक प्रचार वाहन के जरिए गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना की जानकारी दी गई। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट नि:शुल्क बिजली की जानकारी भी दी जा है। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.