उन्नाव, अगस्त 4 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के धीरखेड़ा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा पुत्र शिव कुमार को सोमवार सुबह घर में पूजा करते समय सांप ने पैर में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल हसनगंज सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि किशोर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: पूजा के दौरान सांप के डसने से किशोर की बिगड़ी हालत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...