रांची, जनवरी 28 -- रांची। धुर्वा जेपी मार्केट निवासी चमेली देवी और उनके पुत्र के साथ बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। चमेली देवी ने मनू सिंह, रोहित पांडेय, प्रणव उर्फ मिक, रंजन झा, वरुण कुमार, सौरभ झा, सीमा देवी, रूदाक्ष, आयुष गोलू और मुनी देवी समेत अन्य के विरूद्ध विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चमेली देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र सरस्वती पूजा घूमने के लिए आदर्श नगर जा रहे थे। इसी दौरान उनके बच्चों को आरोपियों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनसे साथ ही मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.