बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बखरी, निज संवाददाता। मुख्य बाजार के वार्ड संख्या-24 स्थित एक दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दुकान में रखे लाखों रुपए मूल्य के सामान राख हो गए। अग्निपीड़ित दुकानदार सुशांत कुमार ने बताया कि वे सेंट्रल बैंक के पास अपनी लल्ला चित्रालय व पूजा घर के नाम से दुकान का संचालन करते हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए। देर रात करीब दस बजे पड़ोसियों द्वारा दुकान में आग लगने की सूचना पर वे अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल इसकी सूचना बखरी फायर स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में दुकान में रखे पूजन सामग्री, सजावट, फोटो सहित लगभग 11 लाख रुपए का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.