पूजा घर में चप्पल पहनकर जाने पर ससुर को बहू ने पीटा, केस दर्ज
महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थानाक्षेत्र के ग्राम झुलनीपुर खुर्द में पूजा घर में चप्पल पहनकर जाने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग को उसकी बहू और पौत्र ने पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम झुलनीपुर खुर्द निवासी सुखु यादव ने बताया है कि बीते तीन जून की शाम को उसकी बहू और बहू का बेटा पूजा घर में चप्पल पहनकर जा रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे मारा पीटा। आरोप है कि उसकी बहू ने उसके हाथ में दांत से काट लिया। वह किसी तरह से जान बचाकर भागा। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर उसकी बहू और पौत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.