शामली, जून 24 -- थानाभवन। नगर के दो मंदिरो मे धार्मिक अनुष्ठानो के बीच देव मूर्तियो की विधी विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई प्राण प्रतिष्ठ के पश्चात हवन पूजन, महाआरती कर देव मूर्तियो का पूजन किया गया। कृष्णा बिहारी कालोनी मे नव निर्मित श्री हरिहर धाम मंदिर में भगवान श्री गणेश, हनुमान जी, शिव परिवार, राधा कृष्ण की मूर्ति का धार्मिक अनुष्ठान आचायी अवनीश गोड़ के तत्वाधान मे पांच विद्वान पंड़ितो द्वारा विधी विधान से कराया गया तथा हवन पूजन के पश्चात महा आरती की गई बड़ी संख्या मे श्रृघालु नर नारियो ने हर हर बम बम के उद्घोष के साथ सहभागित की मुख्य यजमान ठेकेदार अमित नामदेव सपत्नि रहे मोहल्ला हाफिज दोस्त मे अर्द्धनारीश्वर शिव मंदिर मे भगवान श्री गणेशा, हनुमान जी, शिव परिवार, दुर्गा माता, राम दरबार राधा कृष्ण, खाटू श्याम . की मूर्तियो की प्राण प्रत...