पूजा के नेतृत्व में सीवान जिला अंडर 18 रग्बी फुटबाल टीम घोषित
सीवान, जून 6 -- मैरवा। बिहार राज्य रग्बी फुटबाल संघ द्वारा नवादा में आयोजित होनेवाली अंडर 18 रग्बी फुटबाल चैम्पियनशिप हेतु सीवान की टीम की घोषणा शुक्रवार को हो गई। बालिका टीम चयन के बाद नवादा के लिए रवाना किया गया। टीम का चयन रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्टस एकेडमी के खेल मैदान में ट्रायल के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का किया गया। चयनित टीम का कप्तान पूजा कुमारी को बनाया गया है। टीम में संजना कुमारी, शालू कुमारी, शालू भारती,प्रियंका उर्फ स्वीटी कुमारी, संगीता कुमारी, गूंजा कुमारी, अंजू कुमारी,संध्या कुमारी एवं अल्का कुमारी शामिल हैं । टीम मैनेजर आशीष कुमार पांडेय एवं कोच विवेक कुमार सिंह बनाए गए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.