पूजा के नाम पर सास-बहू के कुंडल और नकदी लेकर फरार
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 24 -- फर्रुखाबाद। शहर के कादरीगेट क्षेत्र में पूजा के नाम पर दो युवकों ने सास-बहू को झांसे में लेकर उनके कुंडल और नकदी ठग ली। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने चौकी कादरीगेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के मऊ शाहजहांपुर निवासी गीता पत्नी नन्दलाल अपनी बहू शोभा पत्नी विकास के साथ बस से सुबह करीब 10 बजे कादरीगेट पर उतरी थीं। शोभा के पेट में गांठ है, जिसके इलाज के लिए दोनों कादरीगेट पर एक अस्पताल आई थीं। इसी दौरान वहां तीन युवक मिले और खुद को बालाजी का भक्त बताते हुए बोले कि पूजा कराने से सारी बीमारी खत्म हो जाएगी। युवकों ने सास-बहू को बातों में फंसाकर लालगेट रोड स्थित एक मंदिर के पास ले गए। वहां उन्होंने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.