जौनपुर, फरवरी 17 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के होरैया गांव में रविवार की देर शाम मंदिर में पूजा कर रहे एक अधेड़ पर गांव के ही दो युवकों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में अधेड़ घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होरैया निवासी जितेंद्र सिंह रविवार शाम करीब पांच बजे गांव के मंदिर में पूजा कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ओमप्रकाश सिंह और सर्वेश सिंह वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। असलहा के साथ महिला की फोटो वायरल, मुकदमा जफराबाद। क्षेत्र के चक पहलवान ताहिर गांव की निवासी एक युवती का ...