लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़हिया नगर स्थित प्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान सोमवार को मंदिर के मुख्य पुजारी विनय कुमार झा के अचानक पूजा करते समय अचेत होकर गिरने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को बताते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर संस्थान जाने की सलाह दी। जिले के ही निजी अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज आईजीएमएस में चल रहा है। जहां चिकित्सक की निगरानी में उन्हें भर्ती रखा गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य पुजारी जदयू के वरिष्ठ नेता एमएलसी मुख्य प्रवक्...