लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- घर में चल रही पूजा के दीपक से लगी आग में नकदी समेत पूरा घर सामान समेत जल गया। आग में गृहस्वामी की एक भैंस तथा एक बकरी की भी जलकर मौत हो गई। उसका लड़का आग की लपटों से झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। मझगईं थाना क्षेत्र के पिरथीपुरवा गांव निवासी पूरनलाल का छोटा बेटा रंजीत शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पूजा कर रहा था। इसी दौरान टटिया के पास रखे पूजा के दीपक से आग लग गई। कच्चे घर में टटिया और ऊपर पड़े छप्पर को पकड़ते हुए आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग की लपटों से झुलसकर पास में बंधी पांच महीने की गाभिन भैंस और एक बकरी जलकर मर गई। वहीं बंधा भैंस का पड्डा झुलसने के बावजूद रस्सी जल जाने से किसी तरह बाहर निकल आया। आग में रंजीत के दोनों पैर और एक हाथ झुलस गए और रखी नकदी समेत घर में लाही व धान की फसलें भी जल गईं। सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.