रुद्रपुर, मार्च 19 -- पंतनगर। रविवार दोपहर 112 पर सूचना मिली कि झा कॉलोनी निवासी अनिल वाल्मीकि की झोपड़ी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही चीता पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि घर में पूजा का दीया जल रहा था और घर वाले ताला लगाकर कहीं चले गए थे। इसी दौरान जलता हुआ दीया नीचे रखी चटाई पर गिर गया, जिससे आग भड़क उठी और पूरे कमरे में फैल गई। आग लगते ही आसपास के लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.