पूजा कर लौट रहे व्यक्ति को घेरकर पीटा, नकदी-फोन लूटा
हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की तीन अप्रैल की वारदात पीड़ित का आरोप, चार लड़कों ने किया था पीछाहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कालूसिद्ध मंदिर से रात को पूजा पाठ कर घर लौट रहे व्यक्ति को युवकों ने पहले तो घेरकर पीटा। उसके बाद उनका मोबाइल फोन और आठ हजार की नकदी लूट ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी गोविंद सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि तीन अप्रैल की रात वह कालूसिद्ध मंदिर से पूजा करके वापस घर लौट रहे थे। लुधियाना हौजरी के पास एकाएक गली से चार लड़कों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि चारों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद डरा-धमकाकर उनसे फोन और जेब में रखे आठ हजार रुपये की नकदी लूट ली। साथ ही आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.