पूजा कर रही महिलाओं पर गिरा बिजली का पोल, तीन जख्मी
मोतिहारी, जून 15 -- केसरिया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फुलतकिया वार्ड 4 में सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर पूजा-अर्चना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पीपल वृक्ष के नीचे पूजा कर रही महिलाओं के ऊपर अचानक बिजली का पोल गिर पड़ा, इससे तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें दो महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवती अमावस्या के अवसर पर गांव की महिलाएं पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रही थीं। इसी दौरान पास के खेत में जुताई के लिए जा रहा एक ट्रैक्टर नीचे लटके बिजली की तार में फंस गया। तार में खिंचाव होने से बिजली का पोल टूटकर सीधे पूजा कर रही महिलाओं के ऊपर जा गिरा。
घायलों की स्थिति हादसे में फुलतकिया निवासी फुलेना दास की पत्नी मुन्नी देवी, उनकी पुत्रवधू तथा रजनीश दास की पत्नी शर्मिला देवी समेत तीन महिलाएं घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.