संभल, मई 4 -- जुनावई की बंगाली कॉलोनी में शनिवार देर शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने जा रहा था। तभी दो अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाते हुए युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज पुत्र हरिपद शनिवार देर शाम को अपने घर के पास पीपल के पेड़ के तले दीपक जलाने जा रहे था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पहले मनोज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। यह भी पढ़ें- लाठी डंडों, चाकू से वार कर व्यक्ति को किया घायल बाद में विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार चाकू से मनोज के पेट पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मदद के लिए दोड़ते, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। खून से लथ...