हाजीपुर, फरवरी 4 -- महुआ । एक संवाददाता अज्ञात वाहन की ठोकर से पूजा करने जा रहे बाइक सवार पुरोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा एक साथी घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और करीब डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। घटना मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे महुआ-हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत रानीपोखर मोड़ स्थित बिलंदपुर सड़क गेट के पास घटी। मृतक 50 वर्षीय अमरेश ठाकुर महुआ अनुमंडल और जंदाहा प्रखंड के बसंतपुर पंचायत वार्ड संख्या 07 अंतर्गत धंधुआ का रहने वाला था। वहीं घायल गोपाल ठाकुर महुआ थाने के बहोरी के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमरेश ठाकुर अपने साथी गोपाल ठाकुर को बहोरी से लेकर बाइक से महुआ होकर हाजीपुर यजमान के यहां महामृत्युंजय जाप करने जा रहे थे। इसी बीच उक्त ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.