पूजा करने गए किशोर की संदिग्ध मौत
बांदा, जुलाई 25 -- अतर्रा। पूजा करने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के बरेहड़ा गांव निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह उसका 17वर्षीय पुत्री दिनेश उर्फ छुटटन घर से कुछ दूर स्थित स्कूल के पास बडे देव स्थान पूजा करने गया था। जैसे ही दिनेश पूजा अर्चना करके खड़ा हुआ था कि अचानक चक्कर आने से वह वही पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। डयूटी पर मौजूद डॉक्टर शिव सागर ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.