बक्सर, मार्च 29 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सोहनीपट्टी स्थित बुढ़िया काली माई मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गई महिला के गले से सोने की चेन गायब हो गई। इस मामले में महिला के पति ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के चीनी मिल मुहल्ला निवासी सुनीत कुमार पांडेय के मुताबिक उनकी पत्नी जया पांडेय बीते शुक्रवार की शाम उनकी मां के साथ सोहनीपट्टी स्थित बुढ़िया काली माई मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी बीच उसके गले से 20 ग्राम वजन की सोने की चेन गायब हो गई, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस को बताया है मंदिर में लगे सीसीटीवी के फुटेज में दिख रहा है कि उनकी पत्नी के आस-पास तीन संदिग्ध औरतें मंडरा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...