पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूजा करने के बाद मंदिर के पास बैठे अधेड़ की अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला सदर थाना के सिटी काली मंदिर के समीप का है। मृतक की पहचान शहर के मधुबनी थाना के मंझली चौक निवासी रतन चौधरी (55) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन चौधरी वाटर सप्लाई का कारोबार कर रहे थे। इस समय उनका कारोबार मंदा चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने सौरा नदी में स्नान कर मां काली की पूजा अर्चना की। पूजा- पाठ के बाद मंदिर के बाहर आए और वहीं पास में बैठ गए। थोड़ी देर के बाद शरीर पर मक्खी भिनभिनाने लगी तो फूल बेचने वालों की नजर उनपर गई। जब उन्हें टटोला गया तो वे अचानक नीचे गिर गए। सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.