किशनगंज, जनवरी 24 -- बहादुरगंज। शुक्रवार को बहादुरगंज स्थित सरस्वती मंदिर सहित विभिन्न पूजा पंडालों में सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से जारी है। बंसत पंचमी के अवसर पर विधा और ज्ञान की देवी की अधिष्ठात्री सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम थाना रोड स्थित सरस्वती मंदिर सहित नगर क्षेत्र के हरिनगर, शांतिनगर आदि प्रमुख पुजा पंडालों में स्थापित देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। नगर क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्र में भी सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरस्वती पूजा के मद्देनजर पुलिस विधी व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर विभिन्न चौक चौराहों पर मुस्तैद दिखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.