मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी सालासर हनुमान मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को गरीबनाथ बंका की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम संयोजक बनाये गए। 21 मार्च को गणगौर कार्यक्रम के संयोजक विजय क्याल बनाये गये हैं। 27 मार्च को रामनवमी के लिए काजू छापरिया को संयोजक बनाया गया है। हनुमान जन्मोत्सव के संयोजक किशन तुलस्यान, कन्हैया साह और मंटू सुरेका बनाये गये।बैठक में शम्भू बंका, निखिल केडिया, राजीव केजरीवाल, राजकिशोर बंका, संजय पोद्दार, श्रवण पोद्दार, कन्हैया साह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.