पूजा-अर्चना के साथ स्थापना दिवस महोत्सव का हुआ समापन
बागपत, जून 14 -- खेकड़ा। कस्बे के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के 40वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का रविवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन हो गया। अनुष्ठान के दौरान संगीतमय भजनों की धुनों पर धर्मावलम्बी झूम उठे। खेकड़ा स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर बीती रात रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर का मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय 40वें स्थापना दिवस महोत्सव के तहत रविवार को भी धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल रहा। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में जैन धर्मावलम्बी ने पहुंचकर विभिन्न धार्मिक विधान, पूजन और आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रवचनों के साथ तीन दिवसीय आयोजन का विधिवत समापन हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.